S@bki @pni Ek Duniy@

Highlights

Translate

बुधवार, 1 जुलाई 2020

कैसे फैला कोरोना 6 महीनों में आंकड़े , एक से एक करोड़ संक्रमितों की संख्या हुई ?

  कैसे फैला कोरोना 6 महीनों में एक से एक करोड़   संक्रमितों की संख्या हुई ? 

पिछले कुछ  6 महीने से पूरा देश कोरोनावायरस नामक बीमारी के संक्रमण से जूझ रहा है , चीन देश से निकलकर यह कोरोनावायरस कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका है डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोनावायरस दुनिया दुनिया के 206 देशों में पहुंच चुका है ।  पिछले साल दिसंबर 2019 में चीन ने कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि की थी,  इसके कुछ ही दिनों बाद कोरोनावायरस विश्व के कई लगभग कई देशों तक जा पहुंचा। 


कोरोनावायरस  संक्रमण 6 महीनों में एक से करोड़ का सफर 

            चीन देश के अनुसार बताया जा रहा है कि उनके यहां कोरोनावायरस का पहला मामला दिसंबर 2019 में आया था उसके बाद जनवरी 2020 तक कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10000 तक पहुंच गई थी।  जनवरी माह के कुछ ही दिनों बाद कोरोनावायरस के संक्रमण ने अपनी रफ्तार तेज कर ली और फरवरी माह में पूरे विश्व मे इसका संक्रमण  एक लाख के लगभग हो गया।  कुछ ही समय में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता गया और मार्च माह के आखिरी सप्ताह में कोरोनावायरस का संक्रमण 7.5  लाख के पार पहुंच गया ।  इसी   तरह  अप्रैल  माह तक  कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3000000 के पार चली गई , कुछ इसी तरीके से कोरोनावायरस ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में लिया अब बात की जाए बीते कुछ दिन पहले की से 30 जून तक दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ के ऊपर  हो गई है । कोरोनावायरस का संक्रमण दिसंबर  में कोरोनावायरस 1 से लेकर जून माह में कोरोनावायरस की संख्या एक करोड़ हो गई । इस तरह से कोरोनावायरस संक्रमण 6 महीने में एक व्यक्ति से लेकर 10000000 व्यक्तियों तक पहुंच चुका है, इसी के चलते कोरोनावायरस चीन के वुहान से निकलकर 6 महीने तक दुनिया के 1 और लोगों को संक्रमित कर चुका है।

 लाखों कोरोना सक्रंमण से घिरा भारत देश 

            भारत देश में भी कोरोनावायरस काफी तेजी से फैला है, भारत देश में 30 जनवरी को केरल प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित एक मरीज पाया गया था।  उसके बाद 3 फरवरी तक दो और मरीज सामने आए यह तीनों मरीज वुहान  शहर से लौटकर आए हुए थे। फरवरी माह में कोरोनावायरस का कोई संक्रमण देखने को नहीं मिला , लेकिन मार्च  महीने में भारत देश में कोरोनावायरस के संक्रमित की संख्या प्रतिदिन बढ़ने लगी जिसके चलते 24 मार्च से भारत देश में लॉकडाउन भी कर दिया गया।  इसके बाद 30 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत के राज्यों के जिलों को रेड, ग्रीन , ऑरेंज  जोन में विभाजित कर दिया । 

इसी के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार  1 जुलाई तक भारत देश में  संक्रमित की संख्या  6 04133  हो गई,  और 17,827लोग कोरोनावायरस जैसी बीमारी मृत्यु का शिकार  हो गए भारत देश की रिकवरी बहुत अच्छी चल रही है देश में 1 जुलाई  तक रिकवर केस 3,59,523 है।  और एक्टिव केसेस की संख्या 2, 26,717  है 

6  महीने में  संक्रमितों की  संख्या में हुआ सुधार 

                6 महीने के पहले की कुछ महीनों में कोरोनावायरस काफी तेजी से फैल रहा था,  जिसके साथ ही  मरीजों की ठीक होने की संभावना भी कम थी दूसरे शब्दों में रिकवरी रेट बहुत ही कम था लेकिन लेकिन मई महीने में पूरे विश्व में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 30,21, 245 थी और कोरोनावायरस से  ठीक हुए मरीज की संख्या 28 लाख 59 हजार 906 थी।


लाखों मरीज़ हुए संक्रमण का शिकार 

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए कई व्यक्ति मौत का शिकार भी हो गए हैं। कोरोना  वायरस का पहला केस चीन देश से शुरू हुआ था कोरोनावायरस संक्रमण से पहली मृत्यु 9 जनवरी को चीन के शहर में हुई थी इसके बाद फिलिपिंस में 1 फरवरी को कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हुई।  इसी तरह कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की  मृत्यु दर बढ़ती गई और एशिया के बाहर पहली मौत फ्रांस में 14 फरवरी को  हुई कोरोनावायरस संक्रमण के फैलने के 1 माह के बाद मौतों का आंकड़ा लगभग 300 तक था , लेकिन उसके बाद जून माह तक मौतों का आंकड़ा विश्व में 5 लाखों के करीब में चला गया इसी तरह से इस कोरोनावायरस संक्रमण ने पूरे विश्व को अपने चपेट में लिया हुआ है,  लेकिन  ठीक हुई मरीजों की संख्या को देखते हुए यह बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस से विश्व को जल्दी मुक्त किया जा सकता है, क्योंकि 55 % लोग ठीक हुए हैं ,और 5 % मृत्यु का आंकड़ा सामने आया है , बचे हुए 40 % एक्टिव केसेस में आंकड़े दर्ज किए गए हैं। 

 विश्व के सभी देश कई तरह के प्रयास कर रहे हैं,  कि कोरोनावायरस को जल्द से जल्द विश्व से खत्म किया जा सके । इसी के तहत कुछ देशों ने अपने देश को भी कोरोनावायरस मुक्त बना लिया है भारत देश में स्थित कई राज्य भी कोरोनावायरस  से मुक्त हो गए है और साथ ही अंदाजा लगाया जा रहा है कुछ ही महीनों बाद भारत देश भी कोरोना मुक्त हो जाएगा ।

और पढ़े । 


जानिए  किसे मिलेगा स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत लोन? 

ब्लॉग बनाकर पैसे कैसे कमाए ।

       








 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot