S@bki @pni Ek Duniy@

Highlights

Translate

शनिवार, 4 जुलाई 2020

जानिये चीन के वो सारे एप्लीकेशन जो हम कभी यूज़ नही करते ।

जानिये चीन के वो सारे एप्लीकेशन जो हम कभी यूज़ नही करते । 

 पूरा  विश्व  उपयोग कर  रहा  ये सोशल नेटवर्किंग साइड लेकिन चीन ने बैन किये  है । आखिर क्यों?


                 भारत चीन के विवाद के कारण लोगों ने भारत देश में चीनी  चीजों का बहिष्कार करना शुरू दिया , इसी के चलते भारत सरकार ने  भारत में चलने वाले 50 से ज़्यादा चीनी सॉफ्टवेयर को भारत में बैन कर दिया।  जिसमें tik-Tok,  uc browser  , video editing apps , like जैसे कि जैसे-जैसे  और भी application  शामिल थे इन एप्लीकेशन में भारतीय यूजर्स ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करते  थे । जिनकी वज़ह से चीनी सरकार को अधिक मुनाफा होता था । चीन  अपनी आईटी और इंटरनेट के क्षेत्र में सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय वेबसाइट  social networking तथा  messenger Apps विकसित करने में विश्व में अत्यधिक लोकप्रिय है । 


आप यह जानकर हैरान होंगे , कि चीन विश्व के सभी देशों में अपने एप्लीकेशन और वेबसाइट के यूजर्स बनाता है लेकिन चीन अपने देश में फ़ेसबुक , टि्वटर ,इंस्टाग्राम ,गूगल सर्च जैसे कई सारी वेबसाइट और एप्लीकेशन को  बैन किए हुए हैं जो सारे एप्लीकेशन और वेबसाइट दुनिया में अपने कई सारे यूजर्स बना रही है वही सारे  एप्लीकेशन चीन ने अपने देश में बैन कर के रखे हुए हैं , इन एप्लीकेशन की जगह चीन  अपने देश के लिए इसी प्रकार के एप्लीकेशन ख़ुद  बनाये हुए हैं जिसे वे ख़ुद यूज़  करते हैं ।
आपको जानकार हैरानी होगी , कि वहाँ कई लोग  facebook, youtube  twitter ,whtsapp , Google search का नाम तक नहीं जानते है,  जो लोग   इन सबको जानते हैं वह वीपीएन से कनेक्ट करके इनको  यूज करते है।
चीन पूर्ण रूप से बनाए गए अपने ही एप्लीकेशन और वेबसाइट,  वेब सेवाओं को यूज करता है जिसके कारण उनकी अर्थव्यवस्था भी काफ़ी बढ़िया है।   विश्व मे  चलने वाली हर एक वेबसाइट के स्वदेशी विकल्प चीन Technology  ने बना लिए हैं जो कि अमरीकी शेयर बाज़ार तक उपलब्ध  है इनमें वेबसाइट Alibaba.Com सबसे ज़्यादा पॉपुलर है।  आज हम बात करें,  चीन के tik-Tok   की  यह  एप्लीकेशन विश्व के हर एक कोने में छाया हुआ है और रोज़ यह tik-Tok करोड़ों की कमाई करता है , लेकिन अभी पिछले कुछ ही दिनों में भारत सरकार ने टिक टॉक  पर बैन लगाया है।


" नक़ल करने के लिए अकल की ज़रूरत होती है"  यह तो आपने सुना ही होगा।   इसी के तहत विश्व में चलने वाले  Whatsapp,Facebook,Youtube,search engine twitter,Google  के विकल्प भी चीन  ने   सिर्फ अपने  देश के लिए बना रखे हैं 
आइए जानते हैं इन सब के विकल्प।

Youtube  के  Options( Youko  और  Todou)

चीन में यूट्यूब को बैन किया गया है यहाँ की जनता यूको और टू डू सॉफ्टवेयर का यूज करती है जो कि चीन में अत्यधिक लोकप्रिय है यह दोनों सॉफ्टवेयर चीनी भाषा में है इनका अंग्रेज़ी इंटरफ़ेस  बाज़ार में उपलब्ध नहीं है आप -इस विकल्प में अंग्रेज़ी में ज़रूर सर्च कर सकते हैं

Google के Option (Sogou )

विश्व का हर इंसान गूगल में सर्च करना पसंद करता है लेकिन चीन ने इस गूगल को भी बंद करके रखा हुआ है चीन  अपना स्वदेशी सर्च इंजन यूज करता है। Sogou   का काम करने का तरीक़ा सचित्र गूगल और google. com के   और Bing. comके जैसा है । अगर आप इसमें भी कुछ सर्च करते हैं तो आपको गूगल के जैसे ही परिणाम प्राप्त होते हैं , जैसे कि खबरें इमेजेस और वीडियोस इस एप्लीकेशन से आने वाले-वाले नतीजे चीनी भाषा में होते हैं ।

Google map  के Option Baidu

गूगल मैप्स जैसा कोई भी सॉफ्टवेयर अभी चीन में उपलब्ध नहीं है लेकिन बाईजू में गूगल जैसी मैप्स वेबसाइट उपलब्ध हुई है जिसके द्वारा लोग अपनी लोकेशन चेक कर सकते हैं गूगल मैप्स को भी चीन ने बैन कर के रखा हुआ है बाइदू जैसी एक वेबसाइट है जो गूगल मैप्स की तरह ही काम करती है , यह वेबसाइट भी चीनी लैंग्वेज में है ।

WhatsApp  के option wechat

विश्व में जहाँ व्हाट्सएप अत्यधिक प्रचलित है वहीं चीन में  कई  लोग व्हाट्सएप के नाम से भी अनजान है । क्योंकि चीन ने व्हाट्सएप को बैन करा हुआ है व्हाट्सएप के स्थान पर चीन के लोग  we-chat  का यूज़ करते हैं। We-Chat चीन का अत्यधिक लोकप्रिय  messaging platform  बना है ।  इसमें  Whtsapp के जैसे कई ज़्यादा fetures  भी उपलब्ध है We-Chat में  payment  से सम्बंधित भी features  दिए गए हैं जो कि facebook  से लगभग मिलते जुलते हैं यह भी है कि आप We-Chat  में कंटेंट खोज सकते हैं ।  whtsapp में आपको यह features  नहीं उपलब्ध कराया है ।

क्यों बैन किये चीन ने विश्व मे पॉपुलर  एप्प्स ?

          चीन में दूसरे कई सारे वेबसाइट एप्लीकेशन है, जो हमें नहीं पता है।ऐसे हमारे देश के भी बहुत सारी वेबसाइट पर एप्लीकेशन है , जो चीनी नागरिक नहीं जानते हैं   चीन दुनिया का सबसे बड़ा आबादी वाला हिस्सा है , वैसे ही  चीन ने अपने आईटी और इंटरनेट के क्षेत्र को अत्यधिक मज़बूत बनाया है।  जिससे कि उसकी आर्थिक व्यवस्था दूसरे देशो  की तुलना में भी कई ज्यादा अच्छी  हो । जहाँ चीन में बनी वस्तुओं का और एप्लीकेशन , वेबसाइट का यूज़ पूरी दुनिया करती है। वहीं दूसरी ओर चीन ने  दुनिया में फेमस facebook , instagram , search इंजन  जैसे एप्लीकेशन  और वेबसाइट का यूज नहीं करता है ।वह अपनी ख़ुद की  बनाई हुई एप्लीकेशन  की  यूज करता है ।

   भारत ने भी लगाई रोक चीनी एप्लीकेशन पर 


  कुछ महीनों से चल  रहे भारत-चीन विवाद के कारण भारत सरकार ने चीनी एप्लीकेशन पर रोक लगा दी यह सारे एप्लीकेशन चीन की टेक्नोलॉजी पर आधारित है। अनुमान लगाया जा रहा था कि यह सारे एप्लीकेशन भारत की इंफॉर्मेशन देते हैं , इसी के आधार पर सरकार ने  सारे एप्लीकेशन को बैन कर दिया। भारत सरकार द्वारा चीनी एप्लीकेशन में रोक लगा देने के कारण कई लोगों को कई ज़्यादा समस्याएँ भी उत्पन्न हुई है,  यह समस्या केवल कुछ ही वक़्त की है । हमें इन समस्याओं का सामना करना है और अपने ही देश में बनाई गई वेबसाइट और एप्लीकेशन और दूसरी चीजों का उपयोग करना है  जिससे कि हम अपने भारत देश की अर्थव्यवस्था को और ज़्यादा मज़बूत बना सके।


और पढ़े । 


जानिए  किसे मिलेगा स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत लोन? 

ब्लॉग बनाकर पैसे कैसे कमाए ।

       








 

1 टिप्पणी:

Post Top Ad

Your Ad Spot