S@bki @pni Ek Duniy@

Highlights

Translate

मंगलवार, 30 जून 2020

जानिए ,किन लोगों को मिलेगा स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत लोन ?

 जानिए ,किन लोगों को मिलेगा स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत लोन ?


 इन दिनों पूरा विश्व कोरोनावायरस बीमारी के संक्रमण से घिरा हुआ है,  विश्व के सभी देश कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए कई तरीके से कई तरीके के प्रयास कर रहे हैं । इसी के चलते भारत देश ने भी कोरोनावायरस से बचने के लिए लॉकडाउन किया , भारत देश में यह लॉकडाउन 24 मार्च से 31 मई तक था। देश में होने वाले इस लॉकडाउन ने देश की आर्थिक स्थिति को बहुत ज्यादा खराब कर दिया।  इस लॉकडाउन में  कितने कारोबार बंद हो गए,  लाखों लोगों की नौकरियां चली गई, कोरोनावायरस के कारण हुए इस लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब मजदूर किसानों पर पड़ा सरकार ने इनकी हेल्प करने के लिए कई प्रयास किए हैं।  इन्हीं प्रयास के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।


क्या है स्ट्रीट वेंडर योजना ?

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के अंतर्गत ठेले और छोटी दुकान लगाने वालों को ₹10000 लोन के रूप में दिए जाएंगे । गरीब , मजदूर इस लोन के द्वारा अपना व्यापार जो लॉक डाउन के चलते बंद हो गया था , उसे दोबारा स्टार्ट कर सकते हैं।  इस योजना को स्ट्रीट वेंडर योजना कहा गया है यह लोन केवल स्ट्रीट वेंडर ही ले सकते हैं इस लोन के अंतर्गत उन्हें ₹10000 दिए जाएंगे और इन ₹10000 को रुपए को उन्हें 1 साल के अंतर्गत सरकार को वापस करना होगा ।

स्ट्रीट वेंडर किसे कहते हैं ? 

स्ट्रीट वेंडर वह लोग होते हैं , जो सड़क पर ठेला यह स्टॉल लगाकर अपना व्यापार करते हैं या छोटे-मोटे दुकानदार और फुटपाथ पर काम करने वालों या  सामान बेचने वालों को भी स्ट्रीट वेंडर कहा जा सकता है ।कोरोनावायरस के चलते हुई हानि  को देखते हुए सरकार ने स्ट्रीट वेंडर के लिए यह योजना लागू की है इस योजना में लाभ प्राप्त करने वालों की संख्या का अंदाजा 50 लाख के करीब तक लगाया गया है और इसी योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर क्रेडिट योजना योजना के लिए सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था कर रखी है , जोकि स्ट्रीट वेंडर को लोन के रूप में दी जानी है।


 इस योजना के अंतर्गत लगने वाले डॉक्यूमेंट

  1.  आधार कार्ड

  2.  स्थाई प्रमाण पत्र

  3.  बैंक खाता बुक

  4.  पासपोर्ट साइज फोटो

  5.    मोबाइल नंबर(  आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है)



स्ट्रीट वेंडर योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया


  • 1- स्ट्रीट वेंडर योजना में अगर आप अपना आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको एक स्ट्रीट वेंडर होना चाहिए । या  आपकी कोई छोटी दुकान है,  इसी के चलते आप अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं तो भी आप स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत आवेदन दे सकते हैं।


  • 2- अगर आप स्ट्रीट वेंडर की पात्रता पूर्ण रूप से रखते हैं तो स्ट्रीट वेंडर योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन करने के पहले आपको पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना आवश्यक होता है।



  •  इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म  ओपन  होगा उस फॉर्म में आपको अपना आधार कार्ड सत्यापित करना  है।


  • 5-आधार कार्ड सत्यापित हो जाने के बाद  आपको अपने काम और  खुद से संबंधित सूचना जैसे नाम, पता ,मोबाइल ,नंबर स्थाई निवास इत्यादि की जानकारी फॉर्म में फिल करना है।


  • 6- जैसा कि आप फॉर्म भर लेते हैं और  अगले पेज पर क्लिक करते हैं तो आपको अपनी सारी जानकारी दोबारा चेक कर लेनी है उसके बाद सबमिट कर देना है। फॉर्म सबमिट कर देने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन नंबर और आईडी पासवर्ड आता है उसे कहीं नोट बंद करके रख लेना है यह आईडी पासवर्ड आपके फोन पर भी मैसेज के  के द्वारा आ जाता है



 इस तरह से आप स्वयं ही स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत अप्लाई कर सकते हैं या अपने आसपास की किसी मोबाइल साइबर शॉप से भी इस योजना के के तहत  अपना फॉर्म भरवा सकते हैं। इस योजना के तहत आपको ₹10000 1 साल के लिए  लोन के रूप में दिए जाएंगे , आपको यह राशि 1 साल के पहले सरकार को वापस कर देनी है अन्यथा आप पर ब्याज लग सकता है।

 


स्ट्रीट वेंडर योजना मुख्य रूप से सड़कों पर ठेले लगाने वाले फल सब्जी बेचने वाले और नुक्कड़ में खुली दुकानों वालों के लिए उच्चतम योजना मानी जा रही है और अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों की संख्या में स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ लोगों को मिल सकेगा।


और पढ़े । 

       







 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot