अपने कैरियर को दे एक नई पहचान , सिर्फ और सिर्फ जापानी कॉन्सेप्ट के साथ।
12 वीं के बाद क्या और कैसे करें ? जानिए , जापानी कांसेप्ट के आधार पर ।
हम आपको बताएंगे पांच ऐसे जापानी कांसेप्ट जो आपकी करियर के मैनेजमेंट मैं बहुत ज़्यादा उपयोगी होंगे, जापानियों को पूरे विश्व में कांसेप्ट के आधार पर अत्यधिक महत्त्वपूर्ण माना जाता है। अब हम समझते हैं जापानी कांसेप्ट की कुछ बातें जिसका उपयोग करके कोई भी व्यक्ति या कोई भी विद्यार्थी अपने करियर को सही से मैनेज कर सकता है अर्थात अपने करियर को सही दिशा में ले जा सकता है । इसके साथ ही आगे कुछ वर्षों बाद एक अच्छी एक अच्छी सफलता प्राप्त कर सकता है ।
एगीकई - यह एक जापानी शब्द है जिसका मतलब होता है आपके अस्तित्व की वज़ह। हमे इस जापानी शब्द से हमें यह समझना चाहिए। कि हम अपने सही कैरियर का चुनाव कैसे कर सकते हैं , एगीकई जापानी कांसेप्ट एक चीज पर फोकस करने वाली बात बताता है, कि आप वही काम करें जो आपको अच्छा लगता हो अगर आप जबरदस्ती किसी काम को करेंगे तो उसमें आपके सफल होने की संभावना कम हो जाएगी ,
लेकिन इस कांसेप्ट आधार पर यदि आप कोई ऐसा काम या करियर जानते हो जो आपको बहुत पसंद है तो आप के उस करियर में सफल होने के चांसेस बढ़ जाते है क्योंकि माना जाता है कि पसंदीदा काम करना आप को स्ट्रेस से दूर रखता है और अगर आप एक अच्छा करियर चाहते हैं तो आपको स्ट्रेस फ्री रहना चाहिए ।काइजेन -इस जापानी शब्द का अर्थ होता है , बेहतरी के लिए बदलाव करना इस जापानी कांसेप्ट के आधार पर व्यक्ति को अपने करियर में लगातार ग्रो करने के लिए बेहतर से बेहतर तरीकों का उपयोग करना चाहिए।
काइजेन के दो प्रकार होते हैं
1 पॉइंट काइजेन
2 सिस्टम काइजेन
पॉइंट काइजेन में इसमें ना किसी प्लानिंग के साथ अपने करियर के लिए एक छोटा-सा क़दम उठाते हैं जो आपको आगे चलकर बहुत फायदे दे सकता है ।
उसके बाद बात करें, सिस्टम का काइजेन जो एक प्लानिंग के अनुसार काम करना सीखता हैं इन प्लानिंग में अनेक इवेंट को जोड़ते हैं जिससे कि यह एक सिस्टम काइज़ेन बनता है, यह एक लॉन्ग टर्म प्लान होता है ।अपने करियर में लॉन्ग टाइम में सिस्टम काइजेन का और शॉर्ट टर्म में पॉइंट काइजेन पर फोकस कर सकते हैं।
3 मुुदा-मुरा- मुरी जापानी कॉन्सेप्ट
यह तीन जापानी वर्ड है,
पहले शब्द मुदा का मतलब
"ऐसी चीजें जो आपके करियर में कोई वैल्यू नहीं रखती हो आप उन्हें हटा दें"
दूसरा शब्द मुरा का मतलब
"वेस्ट चीजों की ओर ले जाने वाली मुरा को हम समझ सकते हैं किसी जॉब को सिर्फ़ समय बिताने के लिए करना "
तीसरा शब्द मुरी का मतलब
"टाइम पर चीज़ों को पूरा करना, इसके साथ ही अत्यधिक कोशिश करना -जैसे कि हफ्ते भर होने वाले काम हो उसी वक़्त पूरा कर लेना उसे अपने वीकन्ड के लिए नहीं छोड़ना "
Problems हर व्यक्ति के ज़िन्दगी में आते हैं जैसे Professional problem , Relationship Destruction , Family issues , Low education Problem जिसकी वज़ह से लर्निंग का रुक जाना और अवसरों का छूट जाने की वजह से लोगो के करियर पर बहुत प्रभाव पड़ता है ।
हो-रे-सो यह जापानी कांसेप्ट हमें वर्कप्लेस पर कम्युनिकेट करना सिखाता है , यह तीन शब्दों होकोकु मतलब Report, रेनराकु मतलब Inform, सोडन मतलब Consult शब्दों का छोटा रूप है ।
इस तरह रिपोर्टिंग इनफॉर्मिंग कंसलटिंग के द्वारा आप अपने करियर में ज़्यादा से ज्यादा बदलाव कर सकते हैं ।
"आप किसी व्यक्ति को अच्छी रिपोर्ट करते हैं तो इसका मतलब है कि आप डिसीजन सही तरीके से ले सकते हैं "
"अगर आप किसी भी प्रकार के डाटा के बारे में किसी व्यक्ति को इनफॉर्म करते हैं इसका मतलब है कि आप एक्शन तुरंत लेना जानते हैं "
"अगर आप किसी एक डिसीजन के ऊपर एक किसी दूसरे व्यक्ति से Consult करते हैं , या बात करते हैं तो इसका मतलब है आप सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं "।
5 वन टाइम वन मीटिंग जापानी कॉन्सेप्ट
इस जापानी कांसेप्ट का महत्त्वपूर्ण पहलू है, जिसका मतलब होता है वन टाइम वन मीटिंग वर्कप्लेस पर काम करने पर इसका मतलब हुआ मल्टीटास्किंग ना करना ,और एक ही काम को मन लगाकर उसे पूरा करना अगर आप किसी से किसी व्यक्ति से किसी चीज़ के बारे बात कर रहे है या कंसल्ट कर रहे हैं, तो केवल उसे कंसलटिंग करें उसके साथ अपना काम ना करें। जिससे कि आपको किसी प्रकार का डिस्ट्रक्शन ना हो, क्योंकि अगर आप डिस्ट्रैक्ट होगे तो आपका काम ग़लत हो सकता है, यह कांसेप्ट आपको दूसरों से अलग करता है अगर आपके काम को एक समय में करते हैं वह बहुत अच्छे तरीके से और सही समय पर पूरा हो जाता है।
इसी तरह आप इन पांचों Japani Concept को समझ कर उन्हें अपने करियर में फॉलो करके अपने करियर को और ज़्यादा Grow करा सकते हो । हर एक विद्यार्थी को यह समझना ज़रूरी है कि सारी चीजों को छोड़ कर उनका करियर उनके लिए बहुत ज़रूरी है, ज़िन्दगी में आने वाली किसी भी प्रॉब्लम के कारण व्यक्ति को अपना कैरियर नहीं छोड़ना चाहिए । जबकि करियर का सही चुनाव करके, Short Term और long Term goals बनाकर , साथ ही ऐसी चीजों से दूर रहकर जो आपको आपके करियर को achieve करने में रुकावट बनती है वर्क प्लेस में अच्छी communication हासिल करके सभी चीजों से डिस्ट्रक्शन फ्री होकर आप एक अच्छी सफलता तक पहुँच सकते है । हमारा यह आर्टिकल केवल 12वीं के स्कूली विद्यार्थियों के लिए नहीं था बल्कि जो कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट कर चुके हैं वे भी इन जापानी कॉन्सेप्ट को अपने जीवन में बेहतरीन तरीके से अप्लाई करें।
Useful concepts.
जवाब देंहटाएं