कोरोनाकाल के बीच उभरता हुआ ये बिज़नेस , जाने कैसे करे Startup ?
जैसे कि हम आपको व्यापार से सम्बंधित सारी खबरें देते है। तो आज मैं आपको एक ऐसे ही व्यापार के बारे में बताने वाली हूँ, जिसे आप कम से कम पूंजी में शुरू कर के आज के समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते है। कोरोनाकाल में सैनिटाइजर बिजनेस और फेस मास्क बिजनेस की एक नई पहल हुई है , कोरोनावायरस की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह दोनों बिजनेस अपनी रफ़्तार बढ़ाते जा रहे हैं।कोरोनावायरस का आतंक विश्व भर में फैल चुका है, अभी तक इसकी कोई दवाई नहीं बनाई गई और कोरोनावायरस मैं हुई बढ़ोतरी को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ समय तक इसकी कोई दवाई नहीं बन सकती है। ऐसे में सरकार ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए कुछ निर्देश और नियम दिए है, जिसमें से एक निर्देश है "कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क लगाएँ" इससे पहले आपने केवल डॉक्टरों को फेस मास्क लगाए हुए देखा होगा। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते फेस मास्क का व्यापार भी बढ़ गया है जहाँ पहले फेस मास्क मात्र ₹10 में हमें किसी भी मेडिकल स्टोर में मिल जाता था आज वही मास्क हमें 30 से 40 रुपए का मिलता है। फेस मास्क का व्यापार कोई भी कर सकता है इस व्यापार को आप कम से कम पूंजी में भी शुरू कर सकते हैं।
फेस मास्क व्यापार क्यों ज़रूरी बना
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (AIMDI) की रिपोर्ट के द्वारा साल भर में 240 मिलियन डिस्पोजेबल मास्क बनाये जाते हैं। इससे पहले किसी को नहीं पता था कि-कि वे 2020 में लोग इसका उपयोग अत्यधिक करेंगें। कोरोना वायरस के कारण फेस मास्क की भारी माँग को देखते हुए कई लोगों ने फेस मास्क का व्यापार शुरू कर दिया है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में सर्जिकल फेस मास्क बनाकर लाभ कमाते हैं जिसकी उत्पादन क्षमता 20, 000-1, 00, 000 मास्क प्रति दिन के बीच होती है, देश में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है कोरोनावायरस से बचने के लिए फेस मास्क अत्यंत आवश्यक है।फेस मास्क की कमी ना हो, इसलिए फेस मास्क का व्यापार अत्याधिक चल रहा है। इस व्यापार के अंतर्गत कई लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है , जिससे वह कोरोनावायरस के बीच में अपना घर भी चला रहा है ।
फेस मास्क के प्रकार
कोरोना वायरस से
बचाव के लिए लोग तीन तरह के मास्क का उपयोग करते है
1-सर्जिकल मास्क
2-एन 95 श्वासयंत्र
3-होममेड क्लॉथ
मास्क
इन सारे मास्क को हम निम्न तरह से समझते है।
v 1-सर्जिकल फेस मास्क प्लास्टिक सामग्री से बने बारीक़ गैर-बुने हुए कपड़ों का उपयोग करके निर्मित होते हैं जो दो परत या तीन-परत रूपों में उपलब्ध होते हैं।
v 2-एन 95 श्वासयंत्र-इस मास्क का उपयोग लोग प्रदूषण से बचने के लिये करते है ये मास्क भी सामान्य मास्क की ही तरह होता है।
v 3-होममेड क्लॉथ मास्क को हाथों से सिलाई करके बनाया जाता है। होम मेड मास्क के द्वारा आप कम से कम पूंजी में ज़्यादा से ज़्यादा लाभ कमा सकते हैं।
इन तीनों मास्क के साथ ही आप अपना फेस मास्क का बिज़नेस आसानी से शुरू कर सकते है। होममेड मास्क को आप ख़ुद बना सकते हैं या फिर किसी व्यक्ति के द्वारा मात्र बनवा सकते हैं, बने हुए मास्क को बेच सकते हैं। अगर आप मास्क ख़ुद बना कर-कर बेचते हैं तो आपको बहुत ही कम पूंजी में लगाना पड़ता है। इस व्यापार में यदि आप मास्क दूसरे व्यक्ति से बनवा कर बेचते हैं तब आपको उस मास्क बनाने वाले व्यक्ति को मास्क बनाने क़ीमत देनी पड़ती है, जिससे आपको थोड़ा कम मुनाफा हो सकता है। इस से अच्छा है कि आप मास्क ख़ुद बनाकर बेचे।
होम मेड फेस मास्क व्यापार
- · मास्क बनाने के लिए आप मार्केट से सूती का कपड़ा ले आये। सूती के इस कपड़े को उबले हुए पानी से 10: 15 मिनट अच्छे से धोलें।
- · कपड़े के सुख जाने के बाद आप सिलाई मशीन द्वारा फेस मास्क को सिलाई कर लीजिये फेस मास्क बनाते समय यह ध्यान रखना ज़रूरी है-कि आप बच्चों के लिए मास्क बना रहे हैं या फिर किसी बड़े व्यक्ति के लिए। क्योंकि दोनों मास्क के साइज अलग-अलग होते हैं।
- · मास्क के कपड़े की सिलाई हो जाने के बाद अब इसमें डोरी लगाने की ज़रूरत होती है। स्क में हम डोरी के लिए इलास्टिक का यूज कर सकते हैं जिसके द्वारा लोग मास्क को आसानी से पहन सकते है।
- · इस तरीके से आपका मास्क बनकर तैयार हो जाता है, आप चाहे तो मास्क बनाने के लिए किसी और व्यक्ति को भी काम पर रख सकते हैं।
· मास्क बन जाने के बाद इन मास्क की मार्केटिंग भी आपको करनी होती है मार्केटिंग के लिए आप किसी मेडिकल स्टोर में अपने मास्क का सैम्पल दिखाकर उन्हें कह सकते कि-हम इस प्रकार के मास्क बनाते है क्या आप इन मास्क को हमसे खरीद सकते है? अगर मेडिकल स्टोर वाले को आपका मास्क पसंद आता है तो वह सारे मास्क आपसे खरीद कर आपका ग्राहक बन जाएगा। इसके अलावा अगर आप अपना मास्क ख़ुद बेचना चाहते है तो-एक दुकान खोल सकते है। अगर आप दुकान का ख़र्चा नहीं कर सकते है तो आप अपने शहर के भीड़ भाड़ वाली जगह में ढेले में मास्क रखकर के बेच सकते है।
महिलओं को फेस मास्क बनाने से मिला रोज़गार
कोरोनावायरस के दौरान मास्क बनाने का व्यापार
अत्यधिक प्रचलित है , मुख्य रूप से यह
व्यापार घर में मर बैठी महिलाएँ आसानी से कर रही है सरकार ने भी इसे मुख्य रूप से
महिलाओं के रोजगार का एक प्रकार बताया हैकोरोनावायरस से खुद को सुरक्षित रखने के लिए
विश्व भर के लोग फेस मास्क का उपयोग कर रहे हैं जिसके कारण फेसवास की की मांग बढ़
गई।
कोरोनावायरस जैसी
बीमारी में इस वक़्त पूरे विश्व को चपेट में लिया है जिसके कारण फेस मास्क के
व्यापार में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है। इसके तहत मध्य प्रदेश सरकार ने एक योजना कि
शुरुआत की है इस योजना के अंतर्गत महिलाऐं फेस मास्क का व्यापार शुरू कर सकती हैं। उदाहरण के रूप में मध्यप्रदेश
आदेश ग्रामीणों के द्वारा आजीविका मिशन कटनी के द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं
ने कई सारे मास्क बनाए और लाखों की कमाई थी।
यह व्यापार इन दिनों महिलाओं के बीच अत्यधिक प्रचलित है, महिलाएं
घर में रहकर सिलाई के द्वारा मास्क
बनाती हैं तथा बने हुए मास्क को
बाज़ार में बेच देती है देखा जाए तो मास्क बनाने का का व्यापार ऐसा है कि हम
इस पव्यापार में कम से कम पूँजी लगाते हैं जिसके द्वारा हमें महीने की अच्छी कमाई
हो जाती है ,इस कोरोनावायरस के बीच
ग्रामीण महिलाएं अधिक से अधिक फेस
मास्क बनाकर अपना घर चला रही हैइस तरीके
से आप कम पैसे में ही फेस मास्क का व्यापार शुरू कर सकते हैं ।
सर्जिकल फेस मास्क व्यापार
अगर आपके व्यापार में अत्यधिक बढ़ोतरी होती है तो आप फेस मास्क बनाने वाली मशीन खरीद सकते हैं। इस मशीन के द्वारा हम सर्जिकल फेस मास्क बना सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको कुछ ज़्यादा पूंजी लगाने की आवश्यकता होती है। सर्जिकल फेस मास्क को बनाने पर होने वाला मुनाफा भी ज़्यादा होता है क्योंकि सर्जिकल फेस मास्क पॉलीप्रोपाइलीन जैसी प्लास्टिक से बना होता है। दुसरे शब्दों में कहें तो सर्जिकल फेस मास्क प्लास्टिक के बने गैर-बुने हुए कपड़ों का उपयोग करके बनाये जाते हैं जो दो परत या तीन-परत रूपों में उपलब्ध होते हैं । सर्जिकल फेस मास्क को बनाने के लिए मशीन की ज़रूरत पड़ती है अगर आप सर्जिकल फेस मास्क का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तब आपको एक मशीन खरीदनी पड़ती है ।
यदि आप सर्जिकल
फेस मास्क बनाने का व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं निम्न स्टेप को फॉलो करें:-
1:- सबसे पहले इस व्यवसाय की योजना बना लें, जैसे कि आप का कुल बजट कितना है ,आप कितने कर्मचारी काम पर रखेंगे, सर्जिकल फेस मास्क बेचने के लिए आपकी दुकान कहाँ होगी, कार्यशील पूंजी या निवेश किए जाने वाले निवेश, विपणन और विज्ञापन रणनीति आदि शामिल होनी चाहिए।
2:- व्यापार की योजना बना लेने के बाद अब आपको अपनी कंपनी को पंजीकृत कराना है ,आवेदक निजी सीमित या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी के रूप में अपने आप को पंजीकृत करा सकता है।
3:-आप चाहे तो अपनी कंपनी को आईएसआई( ISI) मानक पंजीकरण और माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज पर भी पंजीकरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद आप वो सारी मशीनें और उपकरण खरीद लें , जो आपको सर्जिकल फेस मास्क व्यापार में उपयोग होने वाली है जो कि इस प्रकार है
Ø 1
-मास्क मेकिंग मशीन पर टाई
Ø 2-फेस मास्क मशीनें
Ø 3-गैर-बुना मास्क खाली बनाने की मशीन
Ø 4-मास्क इनर ईयर लूप वेल्डिंग मशीन
5:-सर्जिकल फेस मास्क व्यापार को चलाने के लिए ज़रूरी है कि आप ऐसे श्रमिकों को अपने व्यवसाय में रखें, जिन्होंने सर्जिकल फेस मास्क वाली मशीन चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
6:- इसके बाद आप जिस भी राज्य से हैं उस राज्य से दुकान चलाने का लाइसेंस प्राप्त कर ले जो कि आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक रहेगा।
इन सारे स्टेप के आधार पर आप सर्जिकल फेस मास्क बनाने वाली दुकान या व्यापार चला सकते हैं साथ ही सर्जिकल फेस मस्क बनाकर आप इस मास्क को अपनी दुकान में बेचने के अलावा इन मास्क को आसानी से मेडिकल स्टोर, क्लीनिक हेल्थ , केयर सेंटर और अस्पतालों में भी बेच सकते हैं सर्जिकल फेस मास्क वाला व्यापार करने से आप ज़्यादा लाभ कमा सकते हैं । हमारे कहने पर आप चाहे तो सर्जिकल फेस मास्क बनाने के लिए पूरी तरह से संचालित टाई फेस मशीन ले सकते हैं जिनकी पूर्ण जानकारी मैंने नीचे दे रखी है।
मशीन का मूल्य: -यह मशीन पूरी तरह से संचालित होती है इसका मूल्य 15लाख रुपए के आस पास होता है
मशीन की जानकारी
ü क्षमता: 60 से 80 पीसी प्रति मिनट
ü उपयोग / आवेदन:- सर्जिकल टाई फेस मास्क बनाने के लिए
ü मॉडल: -केपी-1001
ü आकार: -3000 मिमी x 1500 मिमी x 1200 मिमी
ü पावर स्रोत: -5KW
ü बिजली की आपूर्ति:- एकल चरण
ü ब्रांड:-केपी टेक
अगर आपको हैंड मेड फेस मास्क और सर्जिकल फेस मास्क बनाने से सम्बंधित कोई भी जानकारी की ज़रूरत है
तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें