कुछ ही दिन पहले 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर किसी को झटका लगा है। कुछ लोग सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को नेपोटिज्म का कारण बता रहे हैं ।
उनके फैंस और परिवार को यकीन ही नहीं आ रहा है । कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है, कि सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा था। पिछले साल रिलीज हुई , छिछोरे फ़िल्म के बाद सुशांत सिंह ने 6- 7 फिल्में और साइन की थी, लेकिन पिछले 6 महीने में सब खत्म हो गया ।शायद इसी के डिप्रेशन की वजह से उन्होंने आत्महत्या की। सुशांत एक युवा कलाकार थे । सुशांत सिंह का 34 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़ने का फैसला , पूरे बॉलीवुड और उनके फैंस को चौंका दिया है , सब यही जानना चाहते है। कि ऐसा क्या हुआ ? कुछ तथ्यों का माने ऐसे प्रतीत होता है कि जैसे सुशांत सिंह ने आत्महत्या की तैयारी पहले ही कर ली थी ।
बॉलीवुड का उभरता सितारा सुशांत सिंह अपनी मौत के बीच कई सवाल छोड़ गए हैं, जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है। सुशांत के इस तरह से जाने से हर कोई स्तब्ध है, नोपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड भी दो खेमे में बंट गया है। पुलिस हर एंगल से उनकी मौत की वजह तलाशने में जुटी हुई है। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुशांत ने अपनी मौत से तीन दिन पहले ही घर के नौकरों को उनकी तनख्वाह दी थी, इस दौरान उन्होंने कहा था-" कि वह ये पैसे रख लें क्योंकि आगे वह उन्हें सैलेरी नहीं दे पाएंगे। "सुशांत सिंह का अपने नौकरों को सैलरी देते वक्त ये कहना-कि आप ये पैसे रख लीजिये क्योंकि आगे वो उन्हें सैलरी नही दे पाएँगे । यह दर्शता है , कि स सुशांत सिंह अंदर ही अंदर परेशान थे। और किसी प्रकार के मानसिक तनाव से जूझ रहे है । इससे यह भी साबित होता है कि सुशांत ने आत्महत्या करने का फैसला पहले ही कर लिया था। इसी तरह की एक घटना और सामने आई जिसने सुशांत सिंह के भाई जैसे दोस्त महेश ने बताया - की आखिर बार सुशांत ने उन्हें फोन लगाया था , लेकिन किसी कारण उनसे उनकी बात नहीं हो पाई ।महेश सुशांत की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी दोनों पवित्र रिश्ता में से कलाकार थे सुशांत महेश को अपने भाई जैसा मानते थे महेश आज भी बेहद दुखी हैं कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली, और वह आखरी बार उनसे बात भी नहीं कर पाए ।और उन्होंने यह भी बताया- कि सुशांत ने अपनी मेडिसिन लेना बंद कर दिया और उनसे कहा था- कि अब उन्हें दवाइयों की ज़रूरत नही है ।
इसके साथ ही टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के एक सोर्स ने स्टाफ को सैलरी देने वाली बात का खुसाला किया है। सोर्स के मुताबिक नौकरों ने सुशांत के सैलेरी ना दे पाने की बात पर कहा था कि आप ऐसा क्यों कह रहे हैं? आपने इतना किया है हमारे लिए, हम मिलकर देख लेंगे। सुशांत को लेकर हुए इस खुलासे से दो बातें सामने आ रही हैं। पहली ये कि सुशांत किसी प्रोजेक्ट्स के न हो पाने की वजह से हताश थे या दूसरी यह कि उन्होंने काफी पहले ही आत्महत्या का मन बना लिया था।
यही कुछ कारण दर्शाते हैं, कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या का मन पहले से बना लिया था । पुलिस अभी भी जांच कर रही है , कि आखिर उनकी आत्महत्या का कारण क्या था? लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी सबूत नहीं लगा है।
Good work....
जवाब देंहटाएं